बाप दारोगा तो डर काहे का!: देर रात शराब न मिलने पर किया बवाल, पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पढ़ें पूरा मामला
कोतवाली प्रभारी भरत कुमार ने बताया कि रात में पुलिस के पहुंचने पर मोहल्ले के लोग लाठी डंडे लेकर आ गए थे। इन लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट की। इसी के चलते दारोगा रज्जन लाल व मुन्नालाल, वंदना, फूलमती, सावित्री, आकांक्षा, गुड़िया, उमा समेत मेरापुर मोहल्ले के सभी लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए एक दरोगा के बेटे व उसके साथियों ने शराब ठेके पर बवाल किया। शराब न मिलने पर हंगामा कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचे यूपी-112 और थाने के दरोगा व सिपाहियों को पीटा। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने दरोगा के बेेटे समेत कई लोगों को पकड़ लिया।
रविवार को एएसपी ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने जिला कन्नौज में तैनात एक दारोगा के बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कई का शांति भंग में चालान किया है। घटना शनिवार देर रात मेरापुर गांव में हुई।
कन्नौज जिले के एक थाने में तैनात दरोगा रज्जन लाल परिवार के साथ शनिवार को चाचा बाबूलाल का तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। देर रात दरोगा का बेटा हिमांशु गांव के ही कुछ लोगों के साथ शराब लेने ठेके पर गया। वहां रात होने पर ठेका बंद हो गया था। हिमांशु ने ठेका खुलवाने के लिए गेट खटखटाया, तो सेल्समैन ने शराब देने से मना कर दिया। इस पर हिमांशु ने ठेके पर ही हंगामा शुरू कर दिया। सेल्समैन अनिल सिंह को पीटा।
सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
ठेके पर हंगामा कर 9840 रुपये व 15 क्वाटर शराब ले जाने और बाइक तोड़ने की सूचना पर यूपी-112 के सिपाही रमेश कुमार व गौरव चतुर्वेदी बाइक से पहुंचे। वहां सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। सिपाहियों के पिटने की खबर पाकर कोतवाली के दरोगा युवराज सिंह यादव, सिपाही घनश्याम, कुलदीप कुमार व होमगार्ड बलवीर मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की गई।
लूटपाट व सिपाहियों के साथ मारपीट
मामला बढ़ने पर कोतवाली प्रभारी भरत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और हिमांशु समेत तीन लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आए। रविवार को एएसपी अनूप कुमार कोतवाली पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की। एएसपी ने बताया कि भिलावां नंबर छह स्थित देशी शराब ठेके के मालिक दीपक सिंह ने दरोगा के बेटे व उसके दो साथियों के खिलाफ दुकान में घुसकर लूटपाट व सिपाहियों के साथ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
मेरापुर मोहल्ले में शनिवार रात हुए बवाल से पुलिस सहम गई है। बड़ी संख्या में लोग लाठी डंडा लेकर पुलिस से दो दो हाथ करने आ गए थे। इस मामले में दारोगा व उसके परिजनों समेत मोहल्ले के सभी लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।