{"_id":"624b3cbeb0d4fb4f615ad5ae","slug":"police-shopkeeper-tappebaji-hamirpur-news-knp6893558124","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 रुपये का नोट दो हजार में बदलकर की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 रुपये का नोट दो हजार में बदलकर की टप्पेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। पंधरी गांव में दो बाइक सवार युवकों ने फल विक्रेता के साथ टप्पेबाजी कर दो हजार के नोट के बदले में 20 रुपये थमाकर 1500 रुपये नगद ले लिए। सूचना पर पुलिस ने दोनों युवकों को रेलवे क्रॉसिंग के पास से दबोच कर पूछताछ शुरू की है।
कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मोहाल निवासी फल विक्रेता लक्ष्मीचंद ने बताया कि वह दोपहर में पंधरी गांव में ठेलिया लगाकर फल बेच रहा था। तभी उसके पास बाइक सवार दो युवक आए और माता रानी को प्रसाद अर्पित करने के बहाने उससे फल खरीदे और दो हजार का नोट दिखाकर रुपये वापस मांगे।
फल के रुपये काटने के बाद उसने युवकों को बकाया रुपये वापस कर दिए। उनके जाने के बाद देखा कि यह दो हजार नहीं बल्कि महज 20 का नोट है।
प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर ने बताया कि प्रथम दृष्टया फुटकर रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है। फिर भी युवकों से गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है।