फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Police returned Rs 2.43 lakh to the victim of fraud

Hamirpur News: ठगी के शिकार युवक के पुलिस ने वापस कराए 2.43 लाख

Sat, 25 Jan 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 25 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police returned Rs 2.43 lakh to the victim of fraud
महोबा। अनजान लिंक से साइबर ठगी का शिकार हुए युवक के खाते में पुलिस ने रकम वापस कराई।
विज्ञापन

थाना खरेला के कुड़ार गांव निवासी मैयादीन राजपूत के मोबाइल में 21 जनवरी को एक लिंक आई। लिंक को क्लिक करने के कुछ देर बाद खाते से 5.93 लाख रुपये कट गए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराते हुए थाने में सूचना दी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने साइबर ठगी से संबंधित धनराशि वापस कराए जाने के लिए साइबर थाना प्रभारी फहीम अख्तर के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने बैंक से समन्वय स्थापित कर 2.43 लाख रुपये वापस कराए जबकि शेष धनराशि वापस कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी ने साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed