{"_id":"612a668f8ebc3ebde1367faa","slug":"police-gun-hamirpur-asp-hamirpur-news-knp648668863","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा खोलने में फिसड्डी निकले दरोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा खोलने में फिसड्डी निकले दरोगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। मालखाने के निरीक्षण के दौरान महिला सिपाही व दरोगा असलहा नहीं खोल पाए। इस पर अपर एसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने खुद असलहा लोड व अनलोड कर दिखाया। वहीं असलहों की सफाई के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार शनिवार को कोतवाली पहुंचे। जहां मालखाना समेत अभिलेखों का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों से असलहे खोलकर दिखाने को कहा। एएसपी की परीक्षा में दरोगा प्रमोद कुमार व महिला सिपाही नाजिया परवीन फिसड्डी साबित हुईं। यह दोनों शस्त्र खोल कर भी नहीं दिखा पाए। जिस पर एएसपी ने नाराजगी जताते हुए उन्हें शस्त्र चलाना सिखाया।
उन्होंने इंसास राइफल, पंप एक्शन गन, एंटीराइन गन, बीएलपी गन आदि शस्त्रों को जांचा परखा। एएसपी ने बताया निरीक्षण के दौरान साथ सफाई संतोषजनक पाई गई है। अभिलेख भी दुरुस्त मिले हैं। उन्होंने कहा जो पुलिसकर्मी शस्त्र चलाने में कमजोर मिले हैं उन्हें अलग से ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।