{"_id":"5919e9664f1c1be929f22911","slug":"police-assassination-of-five-murders","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हत्याओं के खुलासे में जुटी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हत्याओं के खुलासे में जुटी पुलिस
अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Mon, 15 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक परिवार के पांच लोगों की हत्या में पुलिस अधीक्षक ने मृतक नातिन रामकली के पति अनिल सिंह से पूछताछ की। अभी तक पुलिस के हाथ पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं।
बुधवार को कजियाना मोहल्ला निवासी कृष्णपाल सिंह सहित पांच लोगों की हत्या हुई थी।
इस घटना में मृतक कृष्णपाल सिंह के भतीजे सहित अन्य साथियों को नामित किया गया है। पुलिस घटना के खुलासे को लेकर कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। मृृतका रानी के मोबाइल की काल डिटेल खंगालने में जुटी है। देखा जा रहा है कि मोबाइल पर अंतिम समय तक किससे बातचीत हुई थी।
उधर इस घटना के बाद पुलिस ने मृतका रामलली के पति अनिल सिंह को सूचना देकर अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने के लिए बुलाया था। लेकिन उसने अपने को दूर बताते हुए नहीं आ पाने की बात कही थी। रविवार को कोतवाली आए अनिल सिंह से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक ने बुधवार की शाम उसके कस्बे में अपनी ससुराल आने पर लंबी पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामला गंभीर है। गलत आदमी जेल न जाए और घटना को सही तरीके से उजागर किया जा सके । इसलिए घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई खास निर्णय नहीं हो सका है। उधर आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इस घटना पर अपनी पैनी नजर रखे हुए हैं। चर्चाएं इस बात पर केंद्रित हैं कि पांच लोगों की हत्या का कारण लाखों रुपये का वह मकान है जिसे कृष्णपाल सिंह बेचना चाहता था। सोमवार को भी अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे रहे।