{"_id":"6276b1a399909a435c1a6fc5","slug":"police-action-muthbed-badmaash-ko-goli-lagi-hamirpur-news-knp6954793199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में गोली लगने से कैदी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में गोली लगने से कैदी घायल
विज्ञापन
कुरारा में मुठभेड़ के बाद घायल कैदी को लेकर जाते सिपाही।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। डकैती और एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहे फरार कैदी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। कैदी पर कानपुर और हमीरपुर से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
कुरारा कस्बे में थाने के पीछे एक दशक पहले एक सराफा व्यापारी के घर में डकैतों ने धावा बोला था। बदमाश रामआसरे गुप्ता, उसकी पत्नी और पुत्र की गला रेत कर हत्या कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ले गए थे। इस हत्यायुक्त लूट में शामिल बदमाशों को अदालत से उम्र कैद की सजा सुनाई थी। इसमें छतरपुर जिले के खजुराहो निवासी अकबर खान भी वर्ष 2018 से उम्र कैद की सजा जिला कारागार में काट रहा था। ईद की शाम उसे कानपुर के हैलट से इलाज कराने के बाद ट्रेन से बायां हमीरपुर रोड होते लाया जा रहा था। तभी सजेती के डुहरू रेलवे स्टेशन से वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस लाइंस के दो सिपाही निलंबित किए गए थे। सजेती में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
शुक्रवार देर शाम अकबर खान को जरिया क्षेत्र में पुलिस ने दबोचा लिया था, लेकिन दोबारा भाग गया था। शुक्रवार की देर रात टोडरपुर मोड़ व मनकी रोड पर एसओजी टीम व कुरारा पुलिस की अकबर खान से मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस कस्टडी में उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से अवैध असलहा बरामद किया है। एसपी ने बताया कि कैदी की गिरफ्तारी के लिए कानपुर व हमीरपुर से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।