{"_id":"60df42078ebc3eed41717ebc","slug":"pet-cattle-dies-after-being-hit-by-broken-cable-hamirpur-news-knp6377409135","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी केबिल की चपेट में आकर पालतू मवेशी मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी केबिल की चपेट में आकर पालतू मवेशी मरा
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के बांकी मार्ग पर बिजली का केबल टूटकर पानी भरे गड्ढे में गिर गया। इससे एक पालतू मवेशी की मौत हो गई। गुस्साए पशु मालिक ने हंगामा किया। कस्बे के बांकी मार्ग में आबाद नई बस्ती में विद्युतीकरण नहीं हुआ है।
लोगों ने बिजली कनेक्शन लेकर दूर से गुजरी लाइन से जोड़ा है। इसमें सैकड़ों मीटर लंबी केबल बिछाया है। गुरुवार शाम बारिश में किसी का केबल टूटकर पानी भरे गड्ढे में गिर गया। सुबह बांकी मार्ग निवासी शिवकुमार बेलदार का खच्चर करंट की चपेट में आने मर गया।
घटना से आक्रोशित पशुपालक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशुपालक को समझाबुझाकर शांत कराते हुए मामले के निस्तारण का आश्वासन दिया है। संवाद