{"_id":"6148c0178ebc3edacc1be09f","slug":"pension-civic-hamirpur-hamirpur-news-knp6532449101","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा पेंशन के सत्यापन में 136 महिलाएं मिलीं मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा पेंशन के सत्यापन में 136 महिलाएं मिलीं मृतक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रोबेशन विभाग की ओर से संचालित विधवा पेंशन के लाभार्थियों का हर साल सत्यापन कराया जाता है। इस बार कराए गए सत्यापन में 136 महिलाएं मृतक मिली। वहीं 35 अपात्र महिलाएं भी सामने आईं हैं। रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बैंक को पत्र भेजकर अपात्रों और मृतकों के खातों पर रोक लगा दी है।
जिले की 17136 विधवा महिलाओं को खाते में पेंशन उपलब्ध कराई जाती है। विधवाओं को प्रतिमाह पांच सौ रुपये की धनराशि दी जाती है। प्रत्येक वर्ष वित्तीय वर्ष चालू होने के बाद लाभार्थियों की पात्रता का सत्यापन भी कराया जाता है। इस बार हुए सत्यापन में कुल 171 महिलाएं अपात्र पाई गईं। इनमें जहां 136 महिलाओं की मौत हो चुकी है तो वहीं 35 महिलाएं अपात्र मिलीं।
रिपोर्ट आने के बाद मृतक महिलाओं के खातों पर पत्र भेजकर रोक लगा दी गई है। महिलाओं की मौत की तिथि के बाद भेजी गई धनराशि बैंकों से विभाग वापस मंगाएगा। वहीं अपात्र 35 महिलाओं की दोबारा जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उनसे रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
प्रत्येक वर्ष विधवा पेंशन के लाभार्थियों की जांच कराई जाती है। जांच में इस बार कुल 171 अपात्र पाई गईं हैं। उनकी पेंशन पर रोक लगा दी है। अपात्रों से पेंशन की रिकवरी कराई जाएगी। - अभय सागर, जिला प्रोबेशन अधिकारी