{"_id":"6a5fb70f5a4e2fe5640b18cc","slug":"party-workers-protest-against-the-arrest-of-the-sp-chief-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-142839-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सपा मुखिया की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सपा मुखिया की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो21एचएएमपी 41- पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना देते सपा कार्यकर्ता। संवाद
हमीरपुर। छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना देकर सपाइयों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और राष्ट्रीय अध्यक्ष की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लोकतांत्रिक अधिकारों का लगातार दमन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठाने वाले छात्र-छात्राओं पर लाठियां बरसाना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
धरने में युगांक मिश्रा, बिट्टू यादव, रिजवान सैयद, उमर लाल प्रधान, रवि यादव, राम प्रकाश प्रजापति, अवधेश यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने एसपी कार्यालय के बाहर काफी देर तक नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन
सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष को जल्द रिहा नहीं किया गया और लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुधवार को जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद जरूरत पड़ी तो प्रदेश और देश की राजधानी तक चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।