{"_id":"624c87f6f63f114162793ee3","slug":"pareshani-nalkoop-pani-hamirpur-news-knp6893799134","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से पचास घरों में नहीं आ रहा एक बूंद पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से पचास घरों में नहीं आ रहा एक बूंद पानी
विज्ञापन
फोटो 05 एचएएमपी 42 राठ तहसील में पेयजल समस्या बताते सिकंदरपुरा के निवासी
नलकूप की सप्लाई लड़खड़ाई, पेयजल आपूर्ति बाधित
करीब एक माह से पानी का संकट, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राठ। नगर के सिकंदरपुरा दातागढ़ी आश्रम के पास एक माह से पेयजल व्यवस्था ठप है। बस्ती के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर पेयजल आपूर्ति कराने की गुहार लगाई है। लोगों ने बताया कि नलकूप से पानी पूरी क्षमता से नहीं मिल रहा है। इससे टंकी नहीं भर पा रही है। यही वजह है कि पेयजल आपूर्ति बाधित है।
सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मोहल्ले में एक भी हैंडपंप नहीं हैं। जल संस्थान की पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति होती थी। वह भी टंकी के न भर पाने से ठप पड़ी है। जल संस्थान की पाइप लाइन में पानी न आने से बस्ती के पचास घरों में पेयजल संकट है। लोग दूरदराज हैंडपंपों से पानी लाकर काम चला रहे हैं।
एसडीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों से बात कर समाधान कराने का आश्वासन दिया। कहा कि नगर पालिका द्वारा एक टैंकर से आपूर्ति की जा रही है। अब दो टैंकर भेजे जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में हरकुंवर, मिथला, मुन्नी देवी, पानकुंवर, हीरारानी, आशारानी, अनीता, जयबाई, मीना, अरविंद, जीतेंद्र कुमार आदि बस्ती के लोग मौजूद रहे।