फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Panchayat workers tearing apart the Swachh Bharat Mission

स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रहे पंचायत कर्मी

Fri, 15 Nov 2019 07:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Panchayat workers tearing apart the Swachh Bharat Mission
फोटो परिचय 15 एचएएमपी 2- कूड़े के ढेर में लगी आग को बुझाते लोग।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रहे पंचायत कर्मी
डिस्पोजल करने के बजाय कूड़े में आग लगाकर फैला रहे प्रदूषण
संवाद न्यूज एजेंसी
भरुआसुमेरपुर। स्वच्छ भारत मिशन का शत प्रतिशत पालन कराने का दम भरने वाले सरकारी मशीनरी आंखें मूंदे है। एकत्र कूड़ा उठाने की जगह उसे जलाकर प्रदूषण को बढ़ाने दिया जा रहा है। डाकघर के पास जलाए गए कूड़े की आग से नगर पंचायत द्वारा रखा गया प्लास्टिक टॉयलेट बॉक्स जल गया। स्टेशन मार्ग पर कूड़ादान में भरे कूड़े को जलाने से पूरी बस्ती में अजीब तरह की बदबू फैल गई। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
नगर पंचायत में सूचना देने के बाद भी आग बुझाना मुनासिब नहीं समझा जा रहा है। ब्लाक कार्यालय मुख्य गेट के ठीक बगल में कूड़े का अंबार लगा है, जबकि इस कार्यालय में करीब छह सफाई कर्मी संबद्ध हैं। इसके बाद भी नगर पंचायत में जगह-जगह कूड़े के ढरे लगे हैं। सफाई कर्मी उठाने के बजाए आग लगाकर नष्ट कर रहे हैं। इससे वायु प्रदूषण में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को कस्बे में डाकघर के पास व स्टेशन मार्ग सहित कई स्थानों में कूड़े के ढेर जलते दिखाई दिए। स्टेशन मार्ग निवासी भार्गव प्रसाद मिश्रा ने बताया कि उनके घर के पास कूड़े के ढेर में आग लगाने से उठ रही बदबू से लोगों को बुराहाल है।
विज्ञापन

ईओ रवि यादव को सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। उधर, ईओ ने कहा कि कस्बे में 105 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें 17 सफाई कर्मी गोशाला में लगे हैं। 12 शौचालय संचालित करा रहे हैं। दो कर्मी पार्क में लगे हैं। शेष 74 कर्मचारी नगर की सफाई करते हैं। नगर की आबादी के हिसाब से 196 कर्मियों की आवश्यकता है। परंतु मार्च से पहले कर्मियों की संख्या बढ़ाना संभव नहीं है। संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed