{"_id":"58d012944f1c1b425c1a1746","slug":"panchayat-members-blew-up-against-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के खिलाफ पंचायत सदस्यों ने फूंका बिगुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के खिलाफ पंचायत सदस्यों ने फूंका बिगुल
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते पढोरी गांव के ग्राम पंचायत सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
मौदहा विकासखंड के पढोरी गांव के 11 ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रधान के खिलाफ अनियमितता किए जाने का आरोप लगाया है। सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। जिसमें प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए हलफिया बयान में सदस्यों ने कहा कि प्रधान ने दिसंबर 2015 से
दिसंबर 2016 तक 40 लाख रुपये का वित्तीय घोटाला किया है। बताया कि प्रधान ने एक बार भी बैठक नहीं बुलाई। आरोप लगाया कि हैंडपंप मरम्मत निर्माण कार्य में घटिया उपकरण का प्रयोग कर रहा है। बताया कि गुसाई नाला का खुदाई कार्य कराया जा रहा है। जिसकी सदस्यों से सहमति नहीं ली गई।
आरोप लगाया कि प्रधान ने राज्य वित्त से 17 लाख रुपया निकालकर अपने मकान निर्माण में लगाया है। सदस्यों ने पूरे मामले जांच कराकर प्रधान से सरकारी धन की रिकवरी किए जाने व उसे बर्खास्त किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में ग्राम पंचायत सदस्य जयपाल, हरीकृष्ण, अब्दुल बेगम, रामदेवी, वीर सिंह, रमेश, रामस्वरुप, कमलेश, अर्चना, कारेलाल, रजनी आदि मौजूद रहे।