फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   overbridge,civic,hamirpur

19 साल बाद मिली यमुना पुल की सौगात

Sat, 21 Aug 2021 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
overbridge,civic,hamirpur
हमीरपुर। वर्ष 2002 में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के भोज कार्यक्रम में बीहड़ी गांव पत्योरा आए तत्कालीन मुख्यमंत्री व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से ग्रामीणों ने यमुना नदी पर पुल बनाने की मांग की थी। तबसे चली आ रही इस मांग को बीते शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूरी की। इसके बन जाने से इस सर्वाधिक पिछड़े क्षेत्र का विकास हो सकेगा।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को डिप्टी सीएम के जाफरगंज बंधौली मार्ग से पत्योरा को जोड़ने वाले यमुना नदी पर पुल की जैसे ही घोषणा की लोगों को 19 वर्ष पूर्व की गई पुल की मांग का सपना पूरा हो गया है। यमुना नदी में 106 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराए जाने की घोषणा की गई है। जिसका श्रेय केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को जाता है। पुल बनने से सुमेरपुर ब्लाक के साथ इससे जुड़े बांदा व फतेहपुर के लाखों लोगों का आवागमन आसान होगा। जिससे हजारों लोगों के रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

पत्योरा गांव निवासी प्रेमसागर तिवारी ने कहा वर्ष 2002 से पुल की मांग करतेे आ रहे हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र में सरकार बनने पर पुल बनाने का अश्वासन दिया था। वहीं 22 जनवरी 2018 को आईं केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा था कि पुल बनने की खुशखबरी जल्द मिलेगी। जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवगांव निवासी भाकियू के जिला सचिव चिंताहण पांडे ने बताया यमुना नदी में पुल बनाए जाने की खबर मिलने से बहुत खुशी हुई है। कहा साध्वी निरंजन ज्योति व केंद्र और राज्य सरकार का स्वागत करते हैं। इस बीहड़ी क्षेत्र में योजनाएं प्रशंसनीय हैं। पुल बनने से जनपद के साथ बांदा, महोबा, जालौन, आदि जनपद वासियों को भी लाभ होगा।

बड़ागांव निवासी भाजपा सेक्टर अध्यक्ष राजनारायन साहू ने कहा, नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था। जान जोखिम में डालकर नदी पार करते थे। कई बार घटनाएं भी हो चुकीं हैं। कहा केंद्रीय राज्यमंत्री के साध्वी निरंजन ज्योति के विशेष आग्रह पर 106 करोड़ की लागत से पुल बनाए जाने की घोषणा से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed