{"_id":"68d6e12ae6ad8f0f330d84f6","slug":"outpost-in-charge-accused-of-threatening-and-removing-the-name-of-the-murder-accused-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-130708-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: चौकी इंचार्ज पर हत्यारोपी का नाम हटाने व धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: चौकी इंचार्ज पर हत्यारोपी का नाम हटाने व धमकाने का आरोप
Sat, 27 Sep 2025 08:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के ग्राम बड़ा कछार के एक पीड़ित ने सुरौली चौकी इंचार्ज पर हत्यारोपी का नाम हटाने व धमकी देने का आरोप लगा एसपी से शिकायत की है। धमकी का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बड़ा कछार निवासी शिवमंगल का आरोप है कि उसके पुत्र रामलखन की 25 मई की रात हत्या करके लाश को घर के बाहर फेंक दिया था। सुरौली पुलिस चौकी इंचार्ज ने सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दी है, जबकि उसके पुत्र की हत्या गांव के ही लोगों ने की है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने पर जब उनसे शिकायत की, तो दरोगा ने उसे धमकाया। इसका पीड़ित ने ऑडियो भी वायरल किया है। पीड़ित ने गांव के चार नाम देकर पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।
थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि घटना की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। मामले की विवेचना चल रही है। विवेचना के दौरान दोषी पाए जाने पर आरोपियों के नाम बढ़ाएं जाएंगे। चौकी इंचार्ज द्वारा धमकाने की जानकारी नहीं है।