{"_id":"6a42af8a55808afb0d0f4229","slug":"out-of-control-bike-crashes-into-railing-grooms-uncle-dies-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141932-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अनियंत्रित बाइक रेलिंग से टकराई, दूल्हे के चाचा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अनियंत्रित बाइक रेलिंग से टकराई, दूल्हे के चाचा की मौत
विज्ञापन
फोटो 29 एचएएमपी 08- मृतक बाइक सवार महेश पाल की फाइल फोटो। परिजन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के एक गेस्ट हाउस से चचेरे भतीजे की शादी में शामिल होने के बाद वापस गांव जा रहे बाइक सवारों की बाइक अनियंत्रित होकर लीना नाला की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के चाचा की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
थानाक्षेत्र के विदोखर मेदनी निवासी लालबहादुर पाल ने बताया कि पुत्र शैलेंद्र पाल की बरात रविवार को कस्बे के कन्हैया गेस्ट हाउस में आई थी। बरात में उसका चचेरा भाई महेश (26) पुत्र कालीदीन पाल और उसके बुआ का लड़का सभाजीत पुत्र सुंदर पाल बाइक से आए थे। रविवार की रात करीब तीन बजे दोनों बाइक से बिना हेलमेट लगाए गांव वापस जा रहे थे। हाईवे पर लीना नाला की रेलिंग से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में महेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि सभाजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
एंबुलेंस से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों में महेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं सभाजीत को सदर अस्पताल से हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।