फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   other

बालक नदी में डूबा, मौत, नाग पंचमी पर साथियों के साथ नहाने गया था

Sat, 25 Jul 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
other
कुरारा (हमीरपुर)। सिवनी ग्राम पंचायत के मजरा जगनपुर निवासी एक बालक नाग पंचमी पर साथियों के साथ निरनी घाट पर यमुना नदी में नहाने गया था। वहां नहाते समय डूबकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जगनपुर गांव निवासी हरिओम उर्फ रज्जू (13) पुत्र राम सिंह यादव शनिवार सुबह अपने चार साथियों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देखकर गांव निवासी आशीष, आशिक, शुलभ व धीरज ने शोर मचाया।
विज्ञापन

इस पर मछुआरों ने नदी में कूदकर उसे बचाने का प्रयास किया, मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। मछुआरे उसे निकालकर किनारे लाए। ले जाकर प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना कि जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा है। उसके पिता राम सिंह खेती करते हैं। बालक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed