फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   other

स्कूल से लौट रहा छात्र खंभे के सपोर्ट वायर में झुलसा, मौदहा सीएचसी में परिजनों ने भर्ती कराया, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

Mon, 13 Jan 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
other
मौदहा अस्पताल में रोते बिलखते मृतक छात्र के परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। इंगोहटा गांव में स्कूल से घर जा रहा छात्र बिजली के खंभे के सपोर्ट वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मौदहा सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

इंगोहटा निवासी मूलचंद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। उसका छोटा पुत्र शिवचरण (15) गांव में संचालित पं. लक्ष्मीचंद्र पालीवाल इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ता था। सोमवार को करीब 2 बजे छुट्टी होने पर वह घर जा रहा था। तभी घर के पास रास्ते में लगे विद्युत पोल के सपोर्ट वायर को पकड़कर निकलने लगा। सपोर्ट में उतर रहे करंट की चपेट में आकर छात्र गिर पड़ा।
विज्ञापन

आननफानन में परिजन उसे मौदहा सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मौदहा पुलिस अस्पताल पहुंची। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मूलचंद्र का बड़ा पुत्र देवीचरण दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता रविंद्र साहू ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो वह मामले की जानकारी कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही से घटना
इंगोहटा गांव में विस्तारीकरण योजना के तहत विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है। जिन बस्तियों में बिजली नहीं है, वहां खंभे लगाकर लाइन डाली जा रही है। साथ ही जहां पर लाइन पड़ी हुई है वहां पर तार हटाकर केबिल लाइन डाली जा रही है। सपोर्ट वायर व अर्थिंग वायर में करीब 25 खंभों में करंट पहुंच रहा है। छात्र की करंट लगने से हुई मौत के बाद हड़कंप मचा है। पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता रविंद्र साहू ने बताया कि यह कार्य टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड अहमदाबाद की ओर से कराया जा रहा है। अगर अर्थिंग वायर या सपोर्ट वार्ड में करंट उतर रहा है। इसका मतलब है कि अर्थिंग वायर को अर्थिंग रॉड से सही से जोड़ा नहीं गया है या फिर सपोर्ट वायर में इंसुलेटर नहीं लगाया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed