{"_id":"5de2ae3e8ebc3e54ab569c79","slug":"other-hamirpur-news-knp5292506103","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। एक माह पूर्व शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। शनिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के पिता ने ससुरालीजनों पर जान से मारने का आरोप लगाया है।
जालौन जनपद के कदौरा थानाक्षेत्र के अकौना गांव निवासी जयदेवी (30) पत्नी शैलेंद्र की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। पिता मोतीलाल निवासी बनवासी का डेरा ने बताया कि उसका दामाद शराब का लती है। आरोप लगाया कि नशे की हालत में 29 अक्तूबर की रात पुत्री के सोते समय मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
जिसकी जानकारी होने पर पड़ोसियों ने आननफानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कहा कि शनिवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पिता ने ससुरालीजनों पर जान से मारने का आरोप लगाया है। मृतका का ससुर हरपाल ने बताया कि उसने स्वयं आग लगा ली। मृतका के दो लड़के व एक लड़की है।