{"_id":"5d9394d88ebc3e017f1e6c29","slug":"other-hamirpur-news-knp5171415156","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी ने 25 मौरंग खदानों में खनन पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी ने 25 मौरंग खदानों में खनन पर लगाई रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने जिले की 25 मौरंग खदानों के संचालन पर रोक लगा दी है। इन खदानों की एनओसी में गड़बड़ी की संभावनाएं जताई गई हैं। इसे लेकर मौरंग कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
बारिश के चलते जून, जुलाई व अगस्त में मौरंग खदानों का संचालन बंद रहा। एक अक्तूबर से खदानों का संचालन शुरू होना है। लेकिन संचालन शुरू होने से पहले ही एनजीटी ने 25 सितंबर को जारी आदेश में जिले की 25 मौरंग खदानों के संचालन पर रोक लगा दी है। जिससे व्यवसाय से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।
जानकारी के अनुसार इन मौरंग खदानों की एनओसी में कमियां मिली हैं। है। जिसकी शिकायत पर एनजीटी ने यह निर्णय लिया। इन खदानों का संचालन शुरू न होने से मौरंग कारोबारियों के साथ-साथ ट्रक ऑपरेटर्स को मुश्किल दौर का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही मौरंग की दरों में इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
खनिज अधिकारी सनी कौशल ने बताया कि उन्हें अभी आदेश की कॉपी नहीं मिली है। उन्होंने बुधवार तक आदेश कॉपी मिलने की बात कही है। बताया कि जिले में कुल 37 मौरंग खदानें हैं।