{"_id":"5d9393758ebc3e017f1e6c26","slug":"other-hamirpur-news-knp5171399155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर परिसर से कब्जा हटाने को किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर परिसर से कब्जा हटाने को किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। नगर के कजियाना मोहल्ले में प्राचीन मंदिर परिसर में पड़ोसी के अवैध निर्माण कर कब्जा करने की शिकायत मंगलवार को दर्जनों आस्थावानों ने किया। प्रदर्शन कर तहसील दिवस में धरने में बैठ गए। बाद में पुलिस ने इन्हें बाहर किया। इसके बाद भारी पुलिस बल के साथ पहुंची सीओ सौम्या पांडेय ने कहा पूजा अर्चना में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। लेकिन भवन निर्माण की जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।
कजियाना मोहल्ले में कालका माता का प्राचीन मंदिर है। पड़ोसी राजू गुप्ता ने पिलर खड़े कर दरवाजा लगाने के साथ परिक्रमा मार्ग में जीना खड़ा कर लिया। इससे भक्तों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले की शिकायत पूर्व में कोतवाली में की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नवरात्र शुरू होने से पहले अवैध कब्जा को हटाने की मांग लोग कर चुके है।
मंगलवार को प्रदर्शनकारी तहसील दिवस के कक्ष में घुसकर नारेबाजी करने लगे। एसडीएम अजीत परेश के आश्वासन के बाद भी लोग धरने पर बैठ गए। तब पुलिस ने तहसील दिवस कक्ष से उन्हें बाहर निकाला। देवी भक्त श्यामलाल, मनोज कुमार, महेंद्र कुमार, हरिराम, विजय कुमार, चंद्रशेखर, अशोक कुमार समेत दर्जनों लोगों ने एसडीएम को एक ज्ञापन देकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। हिंदू संगठन के आशीष सिंह उर्फ अल्लू व उत्तम सिंह ने कहा कि यह देवी भक्तों की आस्था का सवाल है।