{"_id":"5d2239848ebc3e6cfb086bcd","slug":"other-hamirpur-news-knp5002149180","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत
विज्ञापन
राठ। घर में साफ-सफाई करते वक्त आंगनबाड़ी सहायिका कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बारिश के मौसम में नमी के चलते बिजली उपकरणों में करंट दौड़ने से आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। शनिवार को टीवी केबल में उतरे करंट से कस्बे की एक महिला की मौत हुई थी। रविवार को कूलर के करंट की चपेट में आकर एक और महिला ने अपनी जान गंवा दी है।
मझगवां थाने के इटौरा गांव निवासी त्रिभुवन पुत्र परमलाल ने बताया कि रविवार सुबह उसकी मां शिवकुमारी (48) कमरे में झाडू़ लगा रहीं थी। तभी कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया शिवकुमारी गांव में ही आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थी। जबकि उसका पति परमलाल कुर्रा गांव स्थित एक क्रेशर में काम करता है। महिला की मौत पर उसके पुत्र त्रिभुवन व अशोक का रो रोकर बुरा हाल है।