फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   One youth killed, one injured in a head-on collision between two bikes

Hamirpur News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत, एक घायल

Sun, 05 Oct 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 05 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
One youth killed, one injured in a head-on collision between two bikes
हमीरपुर। मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास शुक्रवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मुख्यालय के कालपी चौराहा निवासी अनवार (40 )अपने रिश्तेदारों को बस में बैठाकर घर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार मुख्यालय के यादव नगर मोहल्ला निवासी सलमान (32) की आमने-सामने बाइके भिड़ गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से अनवार की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे कानपुर ले गए। अनवार की पत्नी रुकसाना ने बताया कि वहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। वह उन्हें घर ले आए। देर रात उनकी मौत हो गई। बताया कि अनवार घर में छोटी परचून की दुकान चलाता था। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। वह अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियों व एक बेटे को छोड़ गया है। वहीं, सलमान का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सदर कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed