{"_id":"57af6a754f1c1b0f33ee4329","slug":"one-killed-in-a-road-accident-dost-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, साथी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, साथी घायल
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगा जाम और मौके पर मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर बेतवा पुल के निकट शनिवार को एक तेज रफ्तार मौरंग भरे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर बेतवा पुल की रेलिंग से जा टकराई। हादसे में हेलमेट न लगाए होने के कारण बाइक चला रहे टेंट हाउस मालिक की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल साथी को हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
कोतवाली के कुछेछा गांव निवासी टेंट हाउस मालिक छुटकवा (35) पुत्र स्व.घसीटा निषाद अपने साथी रमाकांत उर्फ बापू (28) पुत्र राजाराम के साथ बाइक से बिना हेलमेट लगाए शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मुख्यालय बाजार करने आ रहे थे। तभी बेतवा पुल के पास हाईवे पर मौरंग लादे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे बाइक अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा भिड़ी। जिससे बिना हेलमेट बाइक चला रहे छुटकवा की मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहे छुटकवा के सिर में गंभीर चोट आई। जिससे अधिक रक्तस्राव होने पर उसकी मौत हो गई। जबकि रमाकांत के सीने व कमर में चोट आने के साथ बायां पैर फैक्चर हो गया है।
विज्ञापन
कुछेछा चौकी पुलिस प्रभारी अनिल कुमार यादव ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल रमाकांत के पिता राजाराम ने बताया कि छुटकवा की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।