फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   One-hour harassment

एक घंटे तड़पा बंदी

Wed, 21 Jun 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Wed, 21 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
One-hour harassment
सदर अस्पताल में बंदी का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : Amar ujala
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशी के  बाद हवालात ले जाते समय दहेज हत्या का आरोपी बंदी की हालत बिगड़ गई। वह न्यायालय परिसर में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। करीब एक घंटे तक दर्द से तड़प रहे बंदी का मुंह पुलिस ताकती रही। बाद में अधिवक्ताओं के आक्रोशित होने पर जेल की गाड़ी से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। बंदी की हालत बिगड़ने की सूचना पर डिप्टी जेलर भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


राठ कोतवाली कस्बे के खुशीपुरा मोहल्ला निवासी शिवम सोनी उर्फ विनय (27) पुत्र शंकरलाल पर पत्नी उपासना पुत्री राजाराम कौशल निवासी पठानपुरा राठ की दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप है। इसके चलते वह पिछले नौ मार्च 2017 से जेल में बंद है। शिवम की शादी पिछले 12 जुलाई 2016 को हुई थी। वहीं पांच मार्च 2017 को उसकी पत्नी उपासना की संदिग्ध हालात में मौत होने पर मृतका के पिता ने शिवम के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


मंगलवार को जेल से उसे सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया। जहां पेशी से लौटने के दौरान ही न्यायालय परिसर में वह अचेत हो गया। मौजूद पुलिसकर्मी करीब एक घंटे तक उसे पानी के छींटे मारकर होश में लाने का प्रयास करते रहे। किसी ने भी उसे सदर अस्पताल भेजने की जहमत नहीं उठाई। वहीं करीब एक घंटे बराबर बंदी के रह रहकर चिल्लाने पर अधिवक्ता आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं के कहने पर जेल की गाड़ी बुलाई गई और बंदी को सदर अस्पताल भेजा गया। जहां कोतवाली पुलिस के साथ डिप्टी जेलर अखिलेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और बंदी को कानुपर भेजने की व्यवस्था कराई। इलाज करने वाले डा. राज ने कहा कि बंदी को कई दिनों से बुखार है। साथ ही जेल में बंद होने से भी परेशान था। बंदी ने सदर अस्पताल में जेब में पड़े कई पत्र दिखाए।


कहा कि पत्नी ने मरने से पहले उसके पक्ष में बयान दिए थे। इसके बावजूद उसे फ र्जी फंसा दिया गया है। वह पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देना चाहता है। उधर, डिप्टी जेलर अखिलेश मिश्रा ने कहा कि जैसे ही बंदी के  बीमार होने की सूचना उन्हें मिली बिना देर किए वाहन लेकर पहुंच गए। उसे कानपुर भेजा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed