फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   one died, 28 person injured

एक की मौत, 28 लोग घायल

Sat, 14 Nov 2015 11:21 PM IST
अमर उजालाब्यूरो हमीरपुर।
अमर उजालाब्यूरो हमीरपुर। Updated Sat, 14 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
one died, 28 person injured

जलालपुर थानाक्षेत्र के बीलपुर गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। इनमें से छह को गंभीर हालत में रिफर किया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक और उसका साला सवारियों को लूटकर भाग गए। मृतक के बेटे की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन



देवी दर्शन के लिए क्षेत्र के भेड़ी गांव के 30 लोग गुरुवार को गांव के ही बबलू यादव की ट्रैक्टर ट्राली से रतनगढ़ दतिया एमपी गए थे। शनिवार तड़के वहां से लौटते समय बीलपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। कुछ श्रद्धालु उछलकर दूर जा गिरे और कुछ ट्राली के नीचे दब गए। इसमें गोरेलाल प्रजापति (70) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


 जबकि श्रीकिशन (25), वंशगोपाल (35),  श्रीचरन (45), उषा देवी (35), बबलू (32), रामआसरे (60), कुलदीप (28),  कमलापत (60), कुसुम (30), संतराम (30), फूला (55), दयाल (50), महेश्वरीदीन  (14), रूबी (15), रामस्वरूप (45), ठाकुरदीन (40), हरदयाल (40), सुखलाल  (42), देवेंद्र (17), उदल (20), बल्देव (70) सहित 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। इस बीच चालक बबलू यादव और उसका साला बाबू यादव निवासी बिलगांव भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों ने आरोप लगाया कि दोनों ने ममना गांव में शराब पी थी। इसका इसका सुखलाल ने विरोध भी किया था। उन्होंने बताया कि दोनों ने सवारियों के रुपये और मोबाइल भी लूट लिए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से रामस्वरूप, उषा देवी, देवेंद्र, फूलसिंह, महेश्वरीदीन और संतराम को राठ रिफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष जलालपुर रामाश्रय यादव ने बताया कि मृतक के बेटे उमाकांत की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक बबलू निवासी भेड़ी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


जाको राखे साइयां, मार सके न कोए
जाको राखे साइयां, मार सके न कोए। कुछ ऐसा ही मासूम अंश के साथ हुआ। ट्रैक्टर ट्राली में भेड़ी गांव के प्रधान  शिवकुमार द्विवेदी का सात वर्षीय पुत्र अंश भी था। हादसे में वह लुढ़कते हुए दूर जा गिरा लेकिन उसे खरोंच तक नहीं आई। उधर पुष्पेंद्र यादव ममना सहित क्षेत्र के कई सपा नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed