फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   One dead, six injured in collision between tractor-trolley and auto

Hamirpur News: ट्रैक्टर-ट्राली व ऑटो की भिड़त में एक की मौत, छह घायल

Sat, 23 Sep 2023 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
One dead, six injured in collision between tractor-trolley and auto
कुरारा। हमीरपुर-कालपी हाईवे पर सरसई व उदनपुर गांव के बीच ट्रैक्टर-ट्राली व ऑटो की भिडंत में एक की मौत हो गई व ऑटो सवार छह लोग घायल हो गए। राहगीरों ने आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब आठ बजे कालपी हमीरपुर हाईवे पर एक ऑटो कस्बा से सवारी लेकर कदौरा जा रहा था। सरसई उदनपुर गांव के बीच गांव की ओर से आ रही गलत साइड से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग निकला। ऑटो में बैठे कुरारा निवासी यात्री रामनाथ (50), सतीश (28) पुत्र स्वामीदीन वार्ड 11, शोभा (60) पत्नी मोहन निवासी मानिकपुर चित्रकूट, भारती (18) पुत्री सुशील वार्ड 6 कुरारा, गुंजन (24) पत्नी कुंवर बहादुर निवासी झलोखर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही दो लोगों को चोटें आई हैं। राहगीरों ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। जहां रामनाथ की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माया वाल्मीकि ने बताया कि मृतक रामनाथ व अन्य लोग एक शव यात्रा में शामिल होने के लिए इटावा जा रहे थे। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed