{"_id":"6ace740a718497796305524d","slug":"officials-should-expedite-the-disposal-of-pending-cases-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146350-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी
विज्ञापन
हमीरपुर। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें निवेशकों की समस्याओं, औद्योगिक गतिविधियों और स्वरोजगार एवं ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद और एक जनपद एक व्यंजन योजना की समीक्षा की गई। डीएम ने विभागीय अधिकारियों और बैंक प्रबंधकों को पात्र आवेदकों के ऋण संबंधी प्रकरणों में प्राथमिकता से कार्रवाई करने तथा अनावश्यक देरी नहीं करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि उद्योग बंधु की बैठक निवेशकों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण मंच है। इसमें संबंधित विषयों की जानकारी रखने वाले और निर्णय लेने में सक्षम अधिकारी या अधिकृत प्रतिनिधि ही शामिल हों। बिना पूर्व अनुमति बैठक से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों का संबंधित दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएम (नमामि गंगे) आदि मौजूद रहे।