फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   notice,ghar

अधूरे आवास पर 27 को नोटिस दी, होगी रिकवरी

Wed, 30 Mar 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
notice,ghar
हमीरपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में दो किस्त पाने के बाद भी 27 लाभार्थी निर्माण कार्य पूरा नहीं करा सके। विभाग ने उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में 2.50 लाख रुपये दिया जाता है। शहर में 2214 आवासों में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें अब तक 2033 आवास बन चुके हैं। 27 आवास अधूरे हैं।
विज्ञापन

इन आवासों के निर्माण के लिए सरकार की ओर से पहली किस्त में 50 हजार और दूसरी किस्त में एक लाख 50 हजार रुपये लाभार्थियों को मिल चुके हैं, लेकिन आवास बनाने में हीलाहवाली बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को परियोजना अधिकारी डूडा सुधीर कुमार सिंह, नगर पालिका ईओ पवन पाठक ने कर्मियों के निर्माणादीन आवासों का निरीक्षण किया।
जिसमें अधूरे पड़े आवासों को लेकर लाभार्थियों को चेतावनी जारी की है। बताया कि कई आवास छत स्तर तक बन चुके हैं, लेकिन फिनिशिंग का काम लाभार्थी नहीं कर रहे हैं।

इसके चलते 27 लाभार्थियों को नोटिस जारी कर निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्माण पूरा न करने पर वैधानिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed