{"_id":"aa7b02edee21c5fb4206f238bda19b85","slug":"no-water-suplly-in-jalalpur-road-mohalla-from-8-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालपुर रोड मोहल्ले में आठ दिन से पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालपुर रोड मोहल्ले में आठ दिन से पानी नहीं
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर रोड मोहल्ले में आठ दिनों से जलापूर्ति बाधित है। महिलाओं ने इसकी शिकायत एसडीएम राजेश कुमार से की है। उन्होंने जल संस्थान के प्रति रोष भी जताया। वहीं दीवानपुरा मोहल्ले में गंदा पानी आने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को जलालपुर रोड मोहल्ले की सुशीला, पूजा, रामबाई, रामरती, रेखा, साधना, वती, रामदेवी, सुमन, विमला, रामदुलारी, खेमा आदि महिलाएं एसडीएम राजेश कुमार के आवास पहुंची। कुछ देर बाद एसडीएम ने उनकी समस्या सुनी। महिलाओं ने बताया कि आठ दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। जब पानी आता भी है तो खारा होने से इसे पीना मुश्किल होता है। वहीं दीवानपुरा मोहल्ले में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। जलसंस्थान कर्मियों ने बताया कि मुख्य लाइन में कहीं लीकेज है। इसे जल्द ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन