{"_id":"8b408461277d8bd445514b8f6d34a546","slug":"no-pension-in-three-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से नहीं मिली पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से नहीं मिली पेंशन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 07 Nov 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के आश्वासनों के बाद भी हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त
विज्ञापन
कर्मचारियों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। कर्मचारियों को तीन माह से
पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है।
इससे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक मां दुर्गा मंदिर के प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि तीन माह से परिवहन पेंशनरों को पेंशन नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि वे इस बारे में 5 नवंबर को मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री ने भी पेंशन देने का आश्वासन दिया, जबकि समस्या का स्थायी हल निकालने की बात नहीं कही। इससे पेंशनर में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि 2 अक्तूबर को मुख्यमंत्री ने पेंशन फंड बनाने का आश्वासन दिया था।
लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बुढ़ापे में पेंशन का सहारा होता है। उन्होंने कहा कि अगर समस्या जल्द हल नहीं हुई तो पेंशनर संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे।