फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Newlywed's body found hanging from noose

नव विवाहिता ने पेड़ से फांसी लगाई

Tue, 19 Apr 2022 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Newlywed's body found hanging from noose
कुरारा। थानाक्षेत्र के इंद्रपुरी गांव में 22 वर्षीय विवाहिता ने पेड़ में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या कर पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जनपद जालौन के पाली का डेरा झगरही निवासी राजू ने बताया कि उसने अपनी पुत्री रिंकी की शादी इंद्रपुरी गांव निवासी राम अवतार के लड़के धर्मेंद्र के साथ दो वर्ष पूर्व की थी। शादी में सामर्थ के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे और पुत्री के साथ मारपीट कर उत्पीड़न करने लगे। मंगलवार को पुत्री की हत्या कर घर से बगल में पेड़ में लटकाकर आत्महत्या का रूप दे दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं पिता की तहरीर के आधार पर पति धर्मेंद्र, ससुर रामअवतार, सास निस्सो व ननद सुनैना तथा रूबी के खिलाफ दहेज अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed