{"_id":"ac6c323deb175d0bf25505aaa90f3149","slug":"nepalese-man-found-dead-in-nadaun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन में नेपाली युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन में नेपाली युवक का शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Tue, 10 Nov 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। शहर के वार्ड-तीन में एक नेपाली युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक अरसे से नादौन में अपने साले के पास रह रहा था। मृतक की पहचान शत्रुध्न (20) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। शत्रुध्न का शव मंगलवार सुबह एसडीएम कार्यालय के संपर्क मार्ग पर स्थित वार्ड-तीन में बरामद हुआ। सैर करने निकले लोगों ने शत्रुध्न का शव देखा। स्थानीय लोगों ने नप उपाध्यक्ष तरुण कपिल को इसकी सूचना दी। तरुण कपिल ने पुलिस थाना में इसकी सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
शत्रुध्न अपने साले रामजी के पास नादौन में रह रहा था। वह मार्बल लोड और अनलोड करने का काम करता था। उसके अन्य साथी दिवाली मनाने अपने घर नेपाल चले गए हैं। इसके चलते पुलिस को शत्रुध्न की शिनाख्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शत्रुध्न कुछ समय से ठेकेदार विजय के पास के काम कर रहा था। विजय ने बताया कि शत्रुध्न अधिक शराब का सेवन करता था। अंदेशा है कि शराब का अधिक सेवन करने से उसकी मौत हुई। हालांकि, मौत के कारणों का असली पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेेगा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह राणा का कहना है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।