Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Naib Tehsildar Ashish became Mohammad Yusuf by converted religion Second marriage with Muslim girl HamIrpur

नायब तहसीलदार आशीष बना यूसुफ: मुस्लिम लड़की से दूसरी शादी...मस्जिद में नमाज और धर्मांतरण, 8 पर केस; पूरी कहानी

Thu, 28 Dec 2023 12:18 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 Dec 2023 12:18 PM IST
सार

मौदहा में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात आशीष गुप्ता धर्म परिवर्तन कर मोहम्मद यूसुफ बन गए हैं। मामले में नायब तहसीलदार पर पत्नी ने अनैतिक ढंग से शादी करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला के मौसा व मस्जिद के मुअज्जिन को हिरासत में ले लिया, जबकि नायब तहसीलदार को हिरासत में लेने के बाद तहसीलदार के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
Naib Tehsildar Ashish became Mohammad Yusuf by converted religion Second marriage with Muslim girl HamIrpur
Ashish Gupta became Mohammad Yusuf - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मांतरण कर आशीष गुप्ता से मोहम्मद यूसुफ बने नायब तहसीलदार पर पत्नी ने अनैतिक ढंग से विवाह करने का मामला दर्ज कराया है। एफआईआर में मुस्लिम महिला, उसके पिता, मुअज्जिन के अलावा पांच अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के मौसा व मस्जिद के मुअज्जिन को हिरासत में ले लिया, जबकि नायब तहसीलदार को हिरासत में लेने के बाद तहसीलदार के सुपुर्द कर दिया। नायब तहसीलदार के नियम विरुद्ध धर्म परिवर्तन कर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने के आरोप की जांच शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर उसे राजस्व परिषद भेजा जाएगा, जहां से कार्रवाई की जाएगी। मौदहा में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात आशीष गुप्ता के मोहम्मद यूसुफ बनकर दो दिन कचरिया मस्जिद में नमाज पढ़ने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसकी सूचना मस्जिद के मुअज्जिन ने कोतवाली में दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने मामले की जांच के आदेश एसडीएम राजेश मिश्र को दिए। तहसीलदार बलराम गुप्ता द्वारा मामला संदिग्ध बताकर नायब तहसीलदार के मस्जिद में उर्दू पढ़ने जाने की बात कही गई।
Trending Videos

सूचना पर कानपुर के हनुमंत विहार निवासी आशीष गुप्ता की पत्नी आरती गुप्ता ने सदर कोतवाली पहुंच तहरीर दी। जिसमें बताया कि उनके पति करीब चार माह से घर नहीं आए। बताया कि पता चला कि उनके पति ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। 
 

पति के कस्बा निवासी एक महिला से अनैतिक संबंध का आरोप लगाते हुए कहा कि उस महिला ने पति पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। 24 दिसंबर को महिला व उसके पिता के अलावा मौसा व आरा मशीन के पास मस्जिद के मुअज्जिन बाबू आढ़ती ने चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ मिलकर धर्म परिवर्तन कराया।
 

पत्नी का आरोप- महिला से अनैतिक रूप से शादी की

वहीं उसके पति ने महिला से अनैतिक रूप से शादी की। मामले में पुलिस ने तलाक दिए बिना दोबारा शादी करने व नियम विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। सदर कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि जांच जारी है। महिला के मौसा व मुअज्जिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पूछताछ के लिए नायब तहसीलदार को तहसीलदार के सुपुर्द किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि महिला ने सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति जो मौदहा में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं। उन्होंने मुस्लिम धर्म अपनाकर एक महिला से निकाह कर लिया है। मुअज्जिन और महिला के मौसा को हिरासत में ले लिया गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed