{"_id":"a9f4d112ca209143d35548528f2b4577","slug":"murder-of-villager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूरे के विवाद में दर्ज रिपोर्ट वापस न लेने पर एक व्यक्ति ने अपने पुत्र के साथ मिलकर पड़ोसी अधेड़ का सिर कुल्हाड़ी से काट दिया। यह सनसनीखेज वारदात रविवार सुबह मझगवां थाने के गिरवर गांव में हुई। मृतक के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों फरार हैं।
विज्ञापन
गिरवर गांव निवासी छक्की लाल अहिरवार का पुत्र बृजकिशोर खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसका एक पुत्र संतोष और पुत्री अहिल्या है। अहिल्या ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे पिता बृजकिशोर घर से कुछ दूर एक दुकान पर गुटखा लेने जा रहे थे। इसी बीच पड़ोसी भवानीदीन और उसके पुत्र बलराम ने उनके सिर पर डंडा मारा और फिर कुल्हाड़ी से सिर काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक के भाई घनसिंह ने बताया कि बृजकिशोर के घर के पीछे भवानीदीन घूरे में कूड़ा डालता था। करीब एक साल पहले इसी को लेकर विवाद हुआ था। बृजकिशोर ने मझगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भवानीदीन सुलह का दबाव बना रहा था। बृजकिशोर के न मानने पर उसकी हत्या कर दी। मझगवां थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक बृजकिशोर के भाई प्रजापति ने भवानीदीन, उसके पुत्र बलराम और बहू फूला के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ विजय त्रिपाठी ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन