{"_id":"e1eeb857d7243cb40b5d7ee716628e76","slug":"murder-accused-detained-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी को भेजा जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझगवां थाने के गिरवर गांव में कुल्हाड़ी से ग्रामीण का सिर काटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
गिरवर गांव निवासी भवानीदीन का पड़ोसी बृजकिशोर अहिरवार पुत्र छक्की से घूरे को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में बृजकिशोर ने भवानीदीन के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में रंजिश के चलते रविवार सुबह 9 बजे भवानीदीन और उसके पुत्र बलराम ने बृजकिशोर का सिर काटकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
मृतक के भाई धनसिंह ने पड़ोसी भवानीदीन उसके पुत्र बलराम और बलराम की पत्नी फूला के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मझगवां थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे बसेला तिराहे से आरोपी बलराम और उसकी पत्नी फूला को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
फूला दो वर्ष के मासूम बच्चे के साथ थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी मुख्य आरोपी भवानीदीन फरार है। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।