फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mukesh won counselor position at JNU

जेएनयू में काउंसलर पद पर जीते मुकेश

Sun, 11 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 11 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mukesh won counselor position at JNU
जेएनयू दिल्ली में काउंसलर पद पर जीते मुकेश को माला पहनाते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

सरीला (हमीरपुर)। क्षेत्र के इंदरपुरा गांव में साफ-सफाई की अलख जगाने वाले पर्यावरण विज्ञान पर शोध कर रहे छात्र ने जेएनयू के चुनाव में काउंसलर के पद पर जीत हासिल की है। उसकी इस जीत पर गांव में खुशियां मनाई जा रही हैं। इंदरपुरा गांव का मुकेश राजपूत जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली से पर्यावरण विज्ञान में शोध का छात्र है। लगभग चार माह पहले उसने गांव आकर साफ-सफाई के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया था। प्रधान व ग्रामीणों की मदद से एक समिति बनाकर हर रविवार को गांव की साफ सफाई करने की मुहिम शुरू की गई थी।

विज्ञापन


मुकेश राजपूत ने दूरभाष पर अमर उजाला को बताया कि उसने स्वतंत्र चुनाव लड़ा था। अपने साथियों के वजह से जीत हासिल की है। ग्राम प्रधान राजकुमार राजपूत व उसके पिता प्रेमचंद्र राजपूत, अरुण, प्रमोद, धर्मेंद्र आदि ने बताया कि मुकेश ने देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी के चुनाव में काउंसलर पद जीत हासिल कर क्षेत्र ही नहीं बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है। वह बहुत ही होनहार छात्र है। जब भी गांव आता है तो लोगों व बच्चों को नई जानकारियां देने के साथ शिक्षित बनकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। उसकी जीत पर गांव में जश्न मनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed