फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Motorcyclist dies after colliding with a buffalo.

Hamirpur News: भैंस से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 25 Jul 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after colliding with a buffalo.
फोटो25एचएएमपी 35- मृतक कुलदीप की फाइल फोटो। परिजन
मौदहा (हमीरपुर)। बाइक की सर्विस कराकर घर लौट रहा युवक अचानक सामने आई भैंस से टकरा गया। सड़क में गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बिवांर थाना क्षेत्र के सायर गांव निवासी बृजगोपाल पाल का पुत्र कुलदीप पाल (22) शनिवार शाम नई बाइक की सर्विस कराकर मौदहा से गांव लौट रहा था। सायर गांव के बाहर सड़क पर आई भैंस से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुलदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता ने बताया कि कुलदीप दो पुत्रों व एक पुत्री में सबसे छोटा था। वह गुजरात में मजदूरी करता था और करीब 15 दिन पहले ही गांव आया था। हाल ही में उसने नई बाइक खरीदी थी जिसकी सर्विस कराने वह मौदहा गया था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed