फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mother-son attacked the young man with bricks

भाई को बुलाने से नाराज मां बेटे ने युवक पर ईंटों से किया हमला

Sat, 27 Nov 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mother-son attacked the young man with bricks
भरुआ सुमेरपुर। गुरुवार की रात थानाक्षेत्र के कैथी गांव के मजरा करेना डेरा में पड़ोसी के घर बैठे भाई को बुलाने से नाराज मां बेटे ने ईंटों से हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया। युवक की आंख में गहरी चोट लगी हैं।
विज्ञापन

चंद्रभान निषाद ने बताया कि उनका छोटा भाई पड़ोसी अजय निषाद के घर पर गुरुवार की रात बैठा था। वह भाई को बुलाने पड़ोसी के दरवाजे पर गया था। उसने भाई को घर चलने के लिए आवाज दी। इससे नाराज पड़ोसी अजय निषाद की मां कल्ली गाली गलौज करने लगी। मना करने पर कल्ली ने पुत्र अजय के साथ मिलकर ईंटों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से उनके सिर व आंख में गंभीर चोट आई हैं। पीड़ित ने मां बेटे के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने पीड़ित को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed