{"_id":"6901139a47fb3821a50818a6","slug":"minimum-temperature-drops-by-two-degrees-cold-sets-in-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-131891-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दो डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा, ठंड ने दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दो डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा, ठंड ने दी दस्तक
Wed, 29 Oct 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। बीते दिन हुई बारिश के चलते ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार पांच दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। आगामी 30 अक्तूबर को भारी बारिश के आसार हैं। बीते दिन हुई बारिश के चलते न्यूनतम पारा दो डिग्री लुढ़ककर 20.2 व अधिकतम पारा 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर ने बताया कि मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में बने सक्रिय मौसम के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आकस्मिक बेमौसम वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। आगामी 5-6 दिन तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 30 अक्तूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में किसान कटाई-मड़ाई का काम न करें। खुले में रखे अनाजों को ढक दें। जलभराव वाले स्थानों पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था करें। बारिश के समय इलेक्ट्रिक उपकरणों एवं बिजली के खंभों से दूर रहें।
-- -- -- -- -- -- --