फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Meteorological Department issued alert

मौसम विभाग के अनुसार फिर हो सकती है हल्की बारिश

Thu, 20 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Meteorological Department issued alert
हमीरपुर। पिछले तीन दिन से पड़ रही भीषण ठंड से किसान फसलों की सेहत खराब होने की आशंका से सहमे हैं। इधर, दो दिनों से धूप निकलने से लोगों ने कुछ राहत महसूस की है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो अगले 22 और 23 जनवरी से बादलों के बीच बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

जिसमें 22 को छह व 23 जनवरी को 14 एमएम बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में एक बार फिर किसानों की फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका नजर आ रही है।
नए वर्ष के दूसरे सप्ताह में हुई झमाझम बारिश के बाद गत तीन दिनों से ठंड कहर बरपा रही है। धूप न खिलने से ठंड का फसलों पर विपरीत असर पड़ा था। मटर, मसूर, चना, अरहर में इसकी झलक दिखने लगी हैं। जिससे किसान सहमे हैं।
विज्ञापन

किसानों का मानना है कि अब फसलों को सिर्फ धूप चाहिए। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिन फिर से हल्के बादल छाए रहेंगे। जिससे हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर ने बताया कि आगामी 22 जनवरी को छह एमएम बारिश हो सकती है। वहीं 23 जनवरी को को 14 एमएम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान छह से नौ डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तर पश्चिम की ओर से पांच से 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed