फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   meeting,water,hamirpur news

पेयजल योजनाओं की प्रगति जानी

Wed, 14 Jul 2021 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
meeting,water,hamirpur news
हमीरपुर। जल जीवन मिशन के तहत जिले में निर्माणाधीन पेयजल योजना पत्योरा डांडा व हरौलीपुर ग्राम समूह पेयजल योजना में प्रस्तावित कार्यों की निर्माण प्रगति की समीक्षा बैठक डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। योजना के तहत मौदहा व सुमेरपुर ब्लाकों के 148 राजस्व ग्रामों को लाभान्वित करने वाली पत्योरा डांडा ग्राम समूह पेयजल परियोजना की लागत 336.98 लाख है। जिसमें एक इंटेकवेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व 46 नग अवर जलाशय का निर्माण एसपीएमएल जेडब्लूआईएल कंपनी की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कुरारा के 39 राजस्व ग्रामों को लाभान्वित करने वाली हरौलीपुर ग्राम समूह पेयजल परियोजना की लागत 242.65 लाख है। जिसमें 9 एमएलडी का एक इंटेकवेल, आठ एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व 12 नग अवर जलाशय का निर्माण होगा। इसके अलावा मुस्करा, राठ, गोहांड व सरीला ब्लाकों के 168 राजस्व ग्रामों को लाभान्वित करने के लिए हरौलीपुर ग्राम समूह योजना (भूगर्भ जल आधारित) में 135 नग नलकूप व 123 नग जलाशय का निर्माण पीएनसी कंपनी करा रही है।
विज्ञापन

डीएम ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि शासन की सबसे महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य समय से गुणवत्ता पूर्वक किया जाए। डीएम ने एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव व जल निगम के अधिशासी अभियंता मोहित वर्मा को निर्देश दिए कि स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराएं। बैठक में दोनों फर्मों के प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed