फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   meetiang,DM,hamirpur,samadhan day

101 शिकायतों में 24 का निस्तारण

Sat, 04 Sep 2021 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
meetiang,DM,hamirpur,samadhan day
सरीला (हमीरपुर)। जिलाधिकारी डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें बार संघ ने कस्बे के विद्युत फीडर से जुड़े चार गांव की आपूर्ति अलग कराने की मांग की। इस मौके पर 101 शिकायतों में 24 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में जमौड़ी व जिटकरी के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने कहा, राठ-कालपी मार्ग से जुड़ने वाली छह किमी सड़क दशकों से उखड़ी पड़ी है। एंबुलेंस भी गांव नहीं पहुंच पा रही। ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण की मांग की। वहीं बार संघ ने तहसील परिसर का एक और गेट दूसरी दिशा में बनाए जाने की मांग की। साथ ही तहसील को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों के किनारे बबूल की झाड़ियों की कटाई कराए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन

कदौरा के घनश्याम, सत्येंद्र, मनीराम, राम बाबू, जगत सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने अन्ना जानवरों की व्यवस्था न होने पर फसल की बर्बादी का रोना रोया। जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में लगे बाल विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, महिला कल्याण सहित विभिन्न विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम अजीत परेश, सीओ विवेक कुमार यादव आदि अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान में आईं 80 शिकायतें
मौदहा। तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में 80 शिकायतें आईं। इनमें अधिकांश राजस्व, विकास व पुलिस संबंधित थी। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। सभासद छोटेलाल प्रजापति ने पेयजल समस्या का समाधान कराए जाने मांग की है। बिहरका के शिववरण कबीर ने रामदयाल, बलवीर के खिलाफ गालीगलौज व मारपीट की शिकायत की। मांचा निवासी महबूब अली ने एक व्यक्ति पर रास्ते में कब्जा करने की शिकायत की। उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया, क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed