फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Meena Manch's birthday celebrated in Girls' Pre-Secondary School

कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया मीना मंच का जन्मदिन

Fri, 24 Sep 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Meena Manch's birthday celebrated in Girls' Pre-Secondary School
सुमेरपुर में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को केक खिलाती प्रधानाध्यापिका वंदना त? - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मीना मंच की मीना का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रधानाध्यापिका वंदना त्रिपाठी ने बताया कि मीना मंच का जन्मदिन छात्राओं ने धूमधाम से मनाया। छात्राओं ने गीत, नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों पर करारा प्रहार कर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शिक्षिका रंजना गुप्ता, मीना धुरिया, मंजूलता, शिक्षक हृदेश द्विवेदी सहित छात्राएं मौजूद रहे। उधर कुरारा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मीना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सितंबर में जन्मी बालिकाओं से केक कटाया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं छात्राओं को मीना की कार्टून फिल्म दिखाई गई। वार्डन अर्चना सिंह, संघप्रिय गौतम, वंदना पांडेय, ऋचा गुप्ता, भारती शुक्ला, रामदेवी, अमित सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र परनामी ने किया।

कुरारा कस्बे के कस्तुरबा विधालय में केंक काटते मीना का जन्मदिन मनातें बच्चे।

कुरारा कस्बे के कस्तुरबा विधालय में केंक काटते मीना का जन्मदिन मनातें बच्चे।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed