फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   medical store are closed

मेडिकल स्टोर रहे बंद

Wed, 14 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर। Updated Wed, 14 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
medical store are closed

ऑल इंडिया आर्गनाइजेशन केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर मुख्यालय समेत जिले भर के मेडिकल स्टोर बुधवार को बंद रहे। मुख्यालय में इसका असर दोपहर बाद दिखा तो कुरारा, मुस्करा में मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीज और तीमारदार परेशान रहे। वहीं विभिन्न मांगों को लेकर मेडिकल स्टोर संचालकों ने बैठक करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।

विज्ञापन


केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट आर्गनाइजेशन की जिला इकाई के कहने पर मुख्यालय की सभी दवा की दुकानें दोपहर बाद बंद कर दी गईं। इसके चलते मरीजों के तीमारदार दवा का पर्चा लेकर भटकते रहे। उन्हें ये भी चिंता सता रही थी कि कहीं मरीज की हालत न बिगड़ जाए। उधर मेडिकल स्टोर संचालकों ने बैठक में कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी का प्रस्ताव उन्हें स्वीकार नहीं है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन रक्षक दवाओं का अभाव हो जाएगा। ये भी पता लगाना मुश्किल होगा कि संबंधित दवाएं पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे पर ही बेची जा रहीं हैं। मेडिकल स्टोर संचालकों ने कहा कि इससे दुकानें बंद होने का भी खतरा होगा। उन्होंने स्वास्थ्य और गृहमंत्री को भेजे ज्ञापन में समस्याओं के निराकरण की मांग की। मौके पर अखिल मोहन सिंह, मनोज तिवारी, रमेश शिवहरे, नरसिंह चंदेल, विष्णु गुप्ता, अशोक सचान, विजय गुप्ता, रामजी ओमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कुरारा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के सभी 22 मेडिकल स्टोर बंद रहे। अध्यक्ष अश्वनी कुमार द्विवेदी के साथ दवा विक्रेता राजबहादुर पाल, रवि श्रीवास्तव, विजय कुमार, विश्वनाथ, श्यामकिशोर सहित अन्य ने बेरी तिराहे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद संघ की ओर से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजा गया। मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों को बाहर से दवा मंगानी पड़ी।


मुस्करा प्रतिनिधि के अनुसार मेडिकल स्टोर संघ के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता व सुनील अग्रवाल की अगुवाई में दवाखानों को बंद कराया गया। लोग दवा के लिए भटकते रहे।वहीं मौदहा में बंदी का असर कम दिखा। दोपहर तक सभी मेडिकल स्टोर खुल गए। कस्बे में डेढ़ दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed