फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mauranipur won the title by defeating Banda by 24 runs.

Hamirpur News: मऊरानीपुर ने बांदा को 24 रनों से हराकर खिताब जीता

Tue, 06 Jan 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 06 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mauranipur won the title by defeating Banda by 24 runs.
फोटो 05 एचएएमपी 27- विजेता टीम को पुरस्कृत करते आयोजक। संवाद - फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन
हमीरपुर। मुस्करा विकास खंड के गहरौली गांव स्थित गंगा सागर स्टेडियम में सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में मऊरानीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांदा को 24 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ऊरानीपुर के कप्तान आयर्न ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 158 रनों का लक्ष्य रखा। मऊरानीपुर की ओर से जीसान ने 4 छक्के और 7 चौकों की मदद से सर्वाधिक रन बनाए, जबकि प्रशांत ने 6 छक्के और 4 चौकों के साथ टीम के स्कोर में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांदा की टीम 16 ओवरों में मात्र 134 रन ही बना सकी और मैच हार गई। बांदा की ओर से अन्नू ने 50 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में असमर्थ रहीं। इस प्रदर्शन के लिए जीसान को ''मैन ऑफ द मैच'' और अन्नू को ''मैन ऑफ द सीरीज'' के खिताब से नवाजा गया। अंपायर की भूमिका शरद द्विवेदी और पिंटू बस्वरी ने निभाई, जबकि राजू महाराज और ब्रजमोहन बाबूजी ने कमेंट्री की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता मऊरानीपुर टीम को 51 हजार रुपये, एक बड़ी ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए। उपविजेता बांदा की टीम को 25,500 रुपये और एक छोटी ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आदित्य भदौरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बलराम सिंह राजपूत, वीरेंद्र सिंह राजपूत, अरविंद राजपूत, आत्माराम राजपूत, शारदा राजपूत, मनोज वर्मा और पवन राजपूत सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed