{"_id":"1d96eddd30fc2e4c268f93a9a1f61e16","slug":"maudaha-68-percent-voting-block-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौदहा ब्लाक में 68 फीसदी मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौदहा ब्लाक में 68 फीसदी मतदान
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा विकासखंड क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। यहां 1,18,527 मतदाताओं में 80 हजार से अधिक मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां कुल 68 प्रतिशत वोटिंग हुई। हालांकि शाम छह बजे तक कई पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी होने से अभी इनके मतदान प्रतिशत की सूचना नहीं आ सकी। इससे अनुमान है कि यहां का मतदान 70 प्रतिशत के आसपास हो सकता है।
उधर, गांधी इंटर कालेज परिसर में मतदान कर्मी अपनी मत पेटियां लेकर पहुंचने लगे। सबसे अधिक मतदान बिगहना व लदार गांव में 80 प्रतिशत हुआ। सेक्टर के हिसाब से सबसे कम सेक्टर नंबर 17 में 62 प्रतिशत व सबसे अधिक सेक्टर नंबर 16 में 74.39 प्रतिशत रहा। सुबह से सुहाने मौसम के बीच शुरू हुआ मतदान पांच बजे समाप्त हुआ।
लेकिन कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतारें होने से यहां लगातार मतदान होता रहा और छह बजे शाम को मतदान पूरा हो सका। गांव परछा में 1322 के सापेक्ष 1020 वोट पड़े। यहां 78 प्रतिशत मतदान रहा। बिगहना में 1313 में 1043 वोट व लदार में 1036 में 822 मत पड़े। जो 80 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
इस तरह 1,18,527 मतदाताओं में 80 हजार से अधिक मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। जिसमें महिलाओं ने भी बढ़कर हिस्सा लिया। उधर, गांधी इंटर कालेज, जहां मतगणना होना है में मतपेटियां एकत्र हो रही हैं। यहां अपर जिलाधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति व अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्रा मतपेटियां जमा कराने में लगे रहे।
विकासखंड क्षेत्र के बिगहना और लदार में सर्वाधिक 80 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके पीछे कारण इन गांवों में दो जिला पंचायत प्रत्याशी व 16 क्षेत्र पंचायत प्रत्याशियों द्वारा जमकर मतदाताओं को प्रेरित करना रहा। लदार गांव में क्षेत्र पंचायत का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव हो जाने से 80 प्रतिशत मतदान हो गया।
बिगहना एक ऐसा गांव है, जहां से जिला पंचायत के दो प्रत्याशी मैदान में उतरे है। ऐसे में गांव के इन प्रत्याशियों का असर लोगों पर पड़ा। जबकि इस गांव से 16 प्रत्याशी क्षेत्र पंचायत के लिए जी जान से जुटे रहे। ऐसी स्थिति में किसी भी मोहल्ला व वार्ड का कोई घर नहीं छूटा, जहां मौजूद मतदाताओं को मतदान केंद्र तक न लाया गया हो। हालांकि मतदाता सूची में कुछ के नाम न होने से लोगों को मायूस होना पड़ा।