फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Massive fire near Naveen Galla Mandi, loss worth lakhs

Hamirpur News: नवीन गल्ला मंडी के पास भीषण आग, लाखों का नुकसान

Mon, 30 Mar 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 30 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Massive fire near Naveen Galla Mandi, loss worth lakhs
फोटो 29 एचएएमपी 41- दुकानों में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। संवाद - फोटो : Samvad
मुस्करा(हमीरपुर)। कस्बे में शनिवार देर रात नवीन गल्ला मंडी के गेट नंबर-2 के निकट पंचर, ऑटोमोबाइल व मैकेनिक दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि आसपास के लोग दहशत में सड़कों पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और दुकानदारों को सूचना दी।
विज्ञापन




थाना मुस्करा के इंस्पेक्टर योगेश तिवारी ने मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को सूचना दी। पहले एक छोटी दमकल गाड़ी आई, लेकिन फायर सिलेंडर व पानी की बौछार से आग पर काबू न पाया जा सका। कुछ देर बाद पहुंची बड़ी दमकल गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


दुकानदारों ने बताया कि आग से करीब एक से दो लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। इन दुकानों से ही उनका परिवार पलता है। पंचर दुकानदार दीनदयाल कुशवाहा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से मंडी गेट नंबर-2 के पास दुकान चला रहे हैं। दुकान में प्रेशर मशीनें, पुराने-नए टायर व अन्य सामान रखा था, जो सब जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल मिस्त्री बबलू ने बताया कि चार पहिया वाहनों की मरम्मत का काम करते हैं। दुकान में 30-40 हजार का माल व नए ऑटो पार्ट्स रखे थे, सब आग में नष्ट हो गए। तीसरी दुकान के मालिक से अभी संपर्क नहीं हो सका। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed