{"_id":"61b4f297556b420cfa164459","slug":"mass-marriage-203-put-on-a-garland-three-accepted-the-marriage-hamirpur-news-knp6690348184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह सम्मेलन में 203 ने पहनाई वरमाला, तीन ने कबूला निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह सम्मेलन में 203 ने पहनाई वरमाला, तीन ने कबूला निकाह
विज्ञापन
राठ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवदंपति को आशीर्वाद देते जनप्रतिनिधि
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ-भरुआसुमेरपुर। जिले के दो ब्लाकों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन हुए। जिसमें सुमेरपुर में 82 जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर साथ जीने मरने की कसम खाई। वहीं तीन जोड़ों ने निकाह कबूल किया। वहीं राठ कस्बे में 121 जोड़ों के विवाह संस्कार कराए गए।
सुमेरपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक युवराज सिंह ने किया। डीएम डॉ. चंद्रभूषण व पुलिस अधीक्षक केके दीक्षित ने वर-वधू को आशीष वचन प्रदान दिए। कार्यक्रम मिनी स्टेडियम में विवाह सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में कुल 85 शादियां हुईं। 82 जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई, जबकि तीन जोड़ों ने इस्लाम धर्म के अनुसार निकाह कबूल किया। इनको मौलाना जुनैद ने निकाह पढ़ाया। जबकि सुरेंद्र कुमार द्विवेदी ने हिंदू विधान से शादियां कराईं। नगर पंचायत ने वर एवं वधू पक्ष को भोजन कराया। चेयरमैन कुलदीप निषाद, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंदी प्रसाद पालीवाल, सीडीओ कमलेश कुमार, एसडीएम सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा मौजूद रहे। राठ संवाद के अनुसार उरई रोड स्थित मिनी स्टेडियम में 121 जोड़ों के विवाह संस्कार कराए गए। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह, विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचंद्र अनुरागी, गोहांड अरविंद मुखिया, संतराम राजपूत, भरत अनुरागी, सुनील नगायच, नीरज ठेकेदार, मुकेश गुप्ता, दीपू मुंशी आदि मौजूद रहे।
एक उम्र दराज जोड़े ने रचाई शादी
भरुआसुमेरपुर। बांदा जनपद के लुकतरा गांव के कलुआ (40) ने कस्बे की दिव्यांग गोमती (40) को वरमाला पहनाकर सात वचन निभाने का वादा किया। गोमती की दूसरी तथा कलुआ की पहली शादी है। कस्बा निवासी दिव्यांग गोमती का विवाह 20 वर्ष पूर्व हुआ था। कुछ दिन बाद पति की मौत होने के बाद वह एकाकी जीवन जी रही थी। इसी बीच अविवाहित कलुआ उसकी जिंदगी में आया और शादी रचाने का प्रस्ताव रखा। जिसे गोमती ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मुख्यमंत्री की यह योजना बहुत ही प्रशंसनीय
सामूहिक विवाह में शामिल दिव्यांग आरती निवासी पूर्व तरौस मौदहा व दिव्यांग रमेश रमेड़ी हमीरपुर ने एक दूसरे को वरमाला पहनाने के बाद संयुक्त रूप से बताया कि उनके माता पिता में ऐसी भव्य शादी करने का सामर्थ नहीं था। कहा मुख्यमंत्री की यह योजना प्रशंसनीय है। उन जैसे गरीबों को योजना पूरा लाभ मिल रहा है। योजना की वजह से ही उन दोनों की शादी पूरे भव्य तरीके से हुई।
मौदहा क्षेत्र के मुटनी निवासी हिमांशी व कानपुर जनपद के बरीपाल निवासी प्रशांत कुमार ने एक दूजे के होने के पश्चात बताया कि मुख्यमंत्री ने गरीब परिवार की बेटियों की शादी का जिम्मा उठाकर उनके माता-पिता को राहत पहुंचाई है। इससे परिवार पर अनावश्यक बोझ नहीं पड़ा और वह दोनों इस सामूहिक विवाह योजना से बहुत खुश हैं।
--------------------------------
तीन जोड़ों ने थामा एक दूजे का साथ
सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन
सरीला। कालिका देवी मंदिर में हुए सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में तीन जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे का हाथ थामा। जिसमें उमरी राठ की विमला ने चतेला जिला जालौन के गौतम को वरमाला पहनाई। सरीला की दुर्गेश कुमारी ने गोहांड के दीपेंद्र व देवरी की आकांक्षा ने धौहल के अप्पू को वरमाला पहनाने के साथ ही अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। समिति की ओर से जोड़ों को दान दहेज देकर विदा किया गया। समिति के रोहित कुशवाहा, आशीष सोनी, सचिन, राज, देवेंद्र साहू, गोविंद प्रजापति, दीपू साहू, आरिफ खान सौरभ आदि लोग मौजूद रहे। संवाद