फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   marcket closed in support of jwellers

सराफ ा व्यापारियों के समर्थन में बाजार बंदी

Tue, 05 Apr 2016 12:48 AM IST
hamirpur bureau
hamirpur bureau Updated Tue, 05 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
marcket closed in support of jwellers
सुभाष बाजार में बंद प्रतिष्ठान। - फोटो : अमर उजाला

सराफा व्यापारियों के समर्थन में सोमवार को मुख्यालय समेत अन्य कस्बों में सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। कहीं कहीं तो लोग चाय पानी तक के लिए तरस गए। बैठक में व्यापारियों ने वित्तमंत्री को जमकर कोसा।

विज्ञापन

सराफा व्यापारियों और कारीगरों पर केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी लगा दी है। इसके विरोध में सर्राफ आंदोलनरत हैं। इनके समर्थन में प्रदेश व्यापार मंडल ने सोमवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया था। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने सभी दुकानदारों से सहयोग करने को कहा। इसके चलते सोमवार को सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। दोपहर में व्यापारियों की बैठक सुभाष बाजार सब्जी मंडी परिसर में हुई। यहां  व्यापारियों ने वित्तमंत्री के खिलाफ भड़ास निकाली।
विज्ञापन


इसके बाद व्यापारियों का जुलूस आकिल तिराहा होकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन में स्वर्ण आभूषणों पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी को वापस लिए जाने, व्यापार में पुलिस का हस्तक्षेप बंद करने, आयकर की सीमा बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन देते समय धीरेंद्र गुप्ता, सूर्यकुमार तिवारी, अजय अवस्थी, रामकिशोर सचान, रामबाबू गुप्ता, कृष्णबिहारी, हिरदेश कुमार मिश्रा, अभिषेक सोनी, सुजीत सोनी, सिद्धार्थ गुप्ता, राकेश साहू, संजय गुप्ता, आलोक गुप्ता, शुभम ओमर, धर्मेद्र दीक्षित आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर सरीला में व्यापारियों ने बाइक जुलूस निकाला। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रामसुरेश वर्मा को सौंपा। बाजार बंद रहे। ज्ञापन देते समय व्यापार मंडल के मुकेश यादव, राकेश सोनी, सतीश लखेरा, राजकुमार, हरिश्चंद्र सोनी, पुष्पेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, महेंद्र पाल, पवन, अशोक धुरिया, कमाल हाशमी मौजूद रहे। भरुआसुमेरपुर में सर्राफा संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सोनी ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed