बेटियों को बेटों से कम न आंकें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौखी गांव में बुधवार को जिला विज्ञान क्लब की ओर से स्वास्थ्य, पोषण, संतुलित आहार एवं स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने अभिभावकों से कहा कि वह बेटियों को बेटों से कम न आंकें। उन्होंने कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार देने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए।
कार्यक्रम की शुरुआत सपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने का काम जिला विज्ञान क्लब कर रहा है। उन्होंने एंबुलेंस, समाजवादी पेंशन योजना के बारे में बताया। सुमेरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. राज ने पोषण युक्त भोजन की जानकारी दी। खुले में शौच जाने से होने वाली बीमारियोें के बारे में बताया।
चिकित्सक ने अंधविश्वास से दूर रहने की सीख दी। उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामऔतार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा.अनिल यादव ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। वहीं पूर्व डिप्टी कमिश्नर शुभकरण सिंह गौतम ने आयुर्वेद का महत्व बताया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डा.जीके द्विवेदी ने कार्यक्रम के उद्देश्य बताए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
स्थानीय नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुन्नीलाल निषाद, नंदकिशोर शिवहरे, बाल विज्ञान कांग्रेस समन्वयक अखिलेश शुक्ला, टीचर तौकीर फातिमा, जयनारायण, सत्रुन्जय पाल, आकांक्षा, प्रधान पृथ्वीपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में लखनलाल सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने अंधविश्वास और नशाखोरी, जादू द्वारा चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या की। कठपुतली नृत्य के माध्यम से वैज्ञानिक संदेश भी दिया।